हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कुम्भ मेला 2021 शुरू होने की कगार पर है। धर्मनगरी होने के कारण यहाँ तीर्थ यात्रियों का हरिद्वार आकर पुण्य की प्राप्ति हेतु आना सामान्य बात है। मगर बहुत ही कम तीर्थ यात्री ऐसे मिलेंगे जो यहां या किसी भी पवित्र धार्मिक स्थल पर जाकर वहां सफाई और स्वच्छता का ख्याल रखते हो। इसकी एक आदर्श मिशाल पेश की है नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के युवाओं ने। जिन्होंने हाल ही में पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में विंध्यवासिनी देवी मंदिर में दर्शन के अलावा मंदिर के रास्ते से कूड़ा, पॉलीथिन, आदि एकत्र करके नीचे लाया जाकर कूड़ेदान में डालकर विशेष पुण्य प्राप्त किया। इनके साथ गए हरिद्वार जिला युवा समन्वयक हिमांशु राठौर ने युवाओं को सफाई के बारे में बताया कि आपके संस्कार और शिक्षा तब प्रदर्शित होती है जब आप अपने आस पास सफाई का विशेष ख्याल रखते हो। उनके इस सफाई अभियान की वहाँ तैनात वन दरोगा ने भूरी भूरी प्रशंसा की। इन युवाओं ने न सिर्फ यहां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पर सफाई अभियान चलाया साथ ही आगे भी किसी भी धार्मिक या अन्य किसी मंदिर में जाने पर दर्शन के पश्चात हर बार वापसी में रास्ते का कूड़ा एकत्र करने का संकल्प लिया। उन्होंने मंदिर में आये अन्य श्रद्धालुओं को भी ऐसा करके जागरूक किया ताकि सभी लोग साफ सफाई का ध्यान रखकर मंदिर की पवित्रता औऱ सफाई में अपना योगदान दे सके। उनकी टीम के सदस्यों में प्रखर कश्यप, हरीश संदोरिया व रोहित कुमार रहे। टीम के युवाओं ने कुम्भ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से भी सफाई व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours