हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) लक्सर। लक्सर रोड अजीतपुर गांव में भैरव सेना हरिद्वार ने वेब सीरिज 'तांडव' के खिलाफ सांकेतिक  रोड जाम करके प्रदर्शन किया। जिसमें कहा गया कि तांडव में जो दिखाया और कहा गया है इससे करोड़ों हिन्दूओ की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। चरणजीत पाहवा ने कहा कि सुनियोजित तरीके से हमारी देवी देवताओं का अपमान किया जा रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने सनातन धर्म के खिलाफ अभियान में दाऊद इब्राहिम जैसे लोगो द्वारा फंडिंग का आरोप लगाया है। मोहित चौहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के बारे में भी गलत शब्द कहे गए है इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार का उदाहरण देते हुवे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है, साथ ही तांडव फ़िल्म पर पूर्णतया प्रतिबंध लगने की बात कही। भैरव सेना हरिद्वार ने चेतावनी देते हुवे कहा कि यदि ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ राज्य सरकार समय रहते उचित कार्यवाही नही करती तो भैरव सेना द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ तांडव करने की बात की। राहुल कश्यप ने कहा कि वो ज्वालापुर कोतवाली में तांडव के डायरेक्टर और हीरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे। इस अवसर पर भैरव सेना के जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा, मोहित चौहान, गढ़वाल मंडल संभाग अध्यक्ष राहुल कश्यप,  गढ़वाल मंडल  संभाग महामंत्री सोनू राज उपाध्याय, पारुल उपाध्याय, विजेंदर पवार, रवि कश्यप, सागर कश्यप, आकाश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours