हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार की कनखल थाना पुलिस ने जगदीशपुर में स्थित विध्याटेली लिक्स लि० के स्टोर से लोहे की कलैम्प चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है बता दें कि स्टोर के मैनेजर मुकेश कुमार गोयल ने बीती 16 जनवरी को कनखल थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कंपनी के स्टोर से लोहे के कलैम्प चोरी होने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया था जिस पर कार्रवाई करते हुए कनखल थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में एक टीम गठित कर दो आरोपियों को आठ लोहे की कलैम्प के साथ गिरफ्तार किया है पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जय शर्मा पुत्र रमाशंकर वर्मा उम्र 19 वर्ष वह दूसरे ने ईशान पुत्र बल सिंह उम्र 20 वर्ष थाना कनखल बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम, में शंकर सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कनखल थाना, हेड कांस्टेबल पंचराम शर्मा, कांस्टेबल पंकज देवली, कांस्टेबल भारत नेगी आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours