हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रवि सक्सेना) रूड़की। रुड़की नगर निगम क्षेत्र में पड़े हुए हाउस टैक्स के दामों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर वार्ड नम्बर 37 के पार्षद नितिन त्यागी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। पुरानी तहसील से लेकर चंद्रशेखर चौक तक निकाले गए जुलूस के दौरान लोगों ने गृह कर वापस लिए जाने की मांग की। इस दौरान पार्षद नितिन त्यागी ने कहा कि 15 प्रतिशत की जो वृद्धि हुई है उसे वापस लिये जाने की मांग को लेकर यह रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें चुनकर भेजा है तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि जनता पर कोई अतिरिक्त बोझ नही डाला जाए। इस मामले को वह बोर्ड बैठक में भी उठा चुके हैं लेकिन समाधान नही हुआ। उन्होंने कहा कि अगर मांगे नही मानी गयी तो मामले को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर नितिन त्यागी, विवेक, सतपाल, विनोद, राजन कुमार, प्रेम कुमार, राज कुमार,सुभाष, राजवीर, भीम, रमेश, कन्हैया, सौरभ, भानु वर्मा, विपिन, विरेंद्र धीमान, संजय सैनी, शरद शर्मा, राजेंद्र, अनिल धीमान ,लक्ष्मण, विजय खुराना, ब्रजमोहन आदि मोजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours