हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में धड़ल्ले से नशे का गोरखधंधा अपने पूरे चरम पर हैं, लेकिन लक्सर पुलिस प्रशासन इस पर अंकुश लगाने व नशे के कारोबार करने वाले माफियाओं के सामने सुस्त और बोनी नजर आ रही है। उसी क्रम मे आज डॉ भीमराव अंबेडकर महिला समाज सेवा समिति से जुडी लक्सर गांव की दर्जनों महिलाएं कोतवाली पहुंची और जमकर हंगामा काटा। महिलाओं का आरोप है। उनके गांव में धड़ल्ले से नशे का कारोबार किया जा रहा है बावजूद उसके लक्सर पुलिस इन नशे के कारोबार करने वाले माफियाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है, महिलाओं का आरोप है कि उनके गांव में कच्ची शराब,स्मैक मैडिकल नशा भांग जमकर घर घर बैची जा रही है। लक्सर पुलिस को सूचना दी जाती है पुलिस गांव में घूम कर वापस आ जाती है कुछ कार्रवाई नहीं करती जिससे गांव के छोटे-छोटे बच्चे भी नशे की लत मे पड रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस सुस्त और नशा कारोबारी चुस्त हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours