हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ओम आरोग्यम योग मंदिर से योगी रजनीश ने एक जरूरतमंद विधवा महिला को उसके बच्चो की स्कूल फीस, राशन एवं अन्य आवश्यकताओं हेतु इक्यावन हजार का चेक दिया। यह महिला पिछले लोक डाउन से आर्थिक रूप से पीड़ित थी। जिसके कारण यह महिला अपने बच्चों की स्कूल की फीस और घर के राशन के लिये भी पैसे नही जुटा पा रही थी। ऐसे में जब इसकी जानकारी ओम आरोग्यम योग मंदिर के योगी रजनीश को हुई तो उन्होंने इस परिवार की मदद करने के लिये इक्यावन हजार का चेक दिया। महिला ने चेक पाकर ओम आरोग्यम योग मंदिर का आभार जताया। इससे पूर्व भी योगी रजनीश और उनकी संस्था ने मार्च 2020 से लॉक डाउन में लगातार कई महीनों तक भोजन वितरण में भाग लिया। जिसके लिये उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours