हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर वन रेंज के पीपली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय अजगर आज दोपहर मे एक पथवारे में ग्रामीणों ने देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया और इसकी सूचना ग्रामीणों ने लक्सर वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर आनन-फानन में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मे वन दरोगा सोनी, पवार मय संविदा कर्मी भोपाल गुरजंत ने बड़ी मशक्कत के बाद अजगर का फलतापूर्वक रेस्क्यू कर पथरी जंगल में छोड़ा तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन दरोगा सोनी पंवार ने बताया कि पकड़े गए अजगर की लंबाई करीब 10 फीट थी जिसका सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर पथरी जंगल में छोड़ा गया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours