हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। थाना पथरी में अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह के स्थानांतरण होने पर साथी पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें भावविहीन विदाई दी। थाना प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह के दौरान नव नियुक्त सी०ओ० लक्सर विवेक कुमार, हेमेंद्र सिंह नेगी कोतवाल लक्सर, अभिनव शर्मा थाना अध्यक्ष खानपुर तथा थाना अध्यक्ष पथरी सुखपाल सिंह मान व फेरुपुर चौकी प्रभारी उमेश कुमार व पुलिस स्टाप ने माला पहनाकर स्वागत किया। और अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग का कार्य अलग शैली का होता है। वह अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ कई सामाजिक और अहम कार्यों में लगे रहते है। और अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह है। जिन्होंने क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपने कर्तव्य को भली भांति निभाया है। इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण जैसी महामारी के बीच जरूरत से ज्यादा मेहनत कर लोगों को पालन कराने में भी अपनी तत्परता दिखाई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने सभी अधिकारी व स्टाप का धन्यवाद करते हुए सभी की नव वर्ष की मंगलकामना की और कहा कि आप सभी लोग अपनी जिम्मेदारी को निभा कर और लगन लगाकर ऐसे ही काम करते रहो। यही मेरी सभी को शुकामनाएं है। वही दूसरी ओर नवनियुक्त सी०ओ० लक्सर विवेक कुमार ने पथरी थाने में समस्त स्टाप की मीटिंग ली। जिसमें पथरी थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने थाने व चौकी के सभी कर्मचारियों की जानकारी दी। सी०ओ० लक्सर विवेक कुमार ने कहा कि आप सभी लोग अपने फर्ज को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते रहो। मे आप सभी लोगों के साथ 24 घंटे तत्पर हूं। और किसी भी समय किसी भी कार्य के लिए मुझसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र में अपराधियों पर कड़ी नजर रखें और अपराध पर अंकुश लगाएं। अवैध कार्यों को तत्काल रोका जाए। उन्होंने कहा कि जनता से तालमेल मिलाकर कार्य करें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर, समाधान भी तत्काल किया जाए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours