हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रवि सक्सेना) रुड़की। भाजपा महिला पार्षद से अश्लील हरकत गाली-गलौज व मारपीट मामले में पार्षदों ने बैठक कर घटना की निंदा की, और ठेकेदार का नगर निगम का रजिस्ट्रेशन लाइसेंस व टेंडर निरस्त किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा। वार्ड नंबर 14 की भाजपा महिला पार्षद हेमा बिष्ट के साथ नगर निगम के ठेकेदार द्वारा की गई अश्लीलता, अभद्रता और मारपीट की घटना के सम्बंध पार्षदों की बैठक नगर निगम सभागार में हुई। पार्षदों ने घटना की निंदा की और नगर निगम से ठेकेदार का रजिस्ट्रेशन लाइसेंस वे टेंडर निरस्त किए जाने की मांग को लेकर नगर आयुक्त ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि मंगलवार को ठेकेदार द्वारा महिला वार्ड पार्षद से फोन पर अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया है और साथ ही उनके द्वारा महिला पार्षद से मारपीट पर गाली गलौज की गई है जिसे देखते हुए सभी पार्षदों ने ठेकेदार का कार्ड नगर निगम से रजिस्ट्रेशन समाप्त किए जाने की मांग की है, पार्षदों का कहना है कि नगर निगम के ठेकेदार जब क्षेत्र के पार्षद क्षेत्र में रुके हुए कार्यों को पूरा करने की बात कहते हैं तो वह उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं जिसे वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभी पार्षदों ने इस मामले गंभीरता को देखते हुए ठेकेदार का रजिस्ट्रेशन निरस्त किए जाने की मांग की है। बैठक में पार्षद सतीश शर्मा, राकेश गर्ग, नितिन त्यागी, मोहसीन, अमित प्रजापति, मनोज कुमार पार्षद प्रतिनिधि संजीव तोमर, आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours