हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण उत्तर मंडल के बहादरपुर जट गांव में बहादुरपुर जट शक्ति केंद्र की बैठक का आयोजन आदर्श बाल सदन इंटरमीडिएट कॉलेज बहादुरपुर में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान विकास कुमार ने की। बैठक में जिला प्रतिनिधि के रूप में मुख्य वक्ता आशु चौधरी रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। इस कामकाजी बैठक में शक्ति केंद्र बहादरपुर जट के अंतर्गत आने वाले छह बूथ के बूथ अध्यक्ष पालक और संयोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर चलाए जा रहे 10 कार्यक्रमों के संयोजक भी नियुक्त किए गए। बैठक में हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रत्येक बूथ पर 10 कार्यक्रम के संयोजक नियुक्त किए जा रहे हैं, जिससे कि पार्टी को मजबूती मिलेगी। मंडल अध्यक्ष ग्राम प्रधान विकास कुमार और कार्यक्रम संयोजक आशु चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जनवरी से 9 जनवरी तक शक्ति केंद्र पर बैठकर आयोजित की जा रही हैं। जिन बैठकों में बूथ स्तर के संयोजक भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान आदि सम्मिलित हो रहे हैं। उन्हें भाजपा की रीति नीति और केंद्र और राज्य सरकार की लोकलुभावन नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य सौंपा गया है। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सोहन वीरपाल, नवीन सैनी, चंद्र किरण सिंह, चौधरीसत्य, नीतीश चौधरी, विनीत प्रताप सिंह, धूम सिंह चौधरी, मनोज कुमार, नकली राम सैनी, राजेश वर्मा, प्रमोद कुशवाहा, रेनू चौधरी, कमल सैनी, हिमांशु सैनी आदि कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours