हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कुम्भ के पहले स्नान 14 जनवरी पर व्यापारीयो को लेकर शाही स्नान की घोषणा की थी, ठीक एक रात पहले सरकार के बहुत क़द्दावर नेता सहित बड़े अधिकारियों ने यात्रा रोकने का प्रयास किया, और देर तक तक संजीव चौधरी व उनके साथियों से वार्ता चलती रही, पर अंत मे वार्ता विफल रही और घोषित कार्यक्रम के तहत संजीव चौधरी की भीड़ जिसने सुभाष नगर, शिवालिक नगर,पीएसी रोड, रावली महदुद, लक्सर व ज्वालापुर के व्यापारी सैंकड़ों की संख्या मे पहुँचे। कार्यक्रम स्थान पर जब चौधरी पहुँचे तो युवा जिला अध्यक्ष अनुज सिंह भी सैंकड़ों लोगों के साथ जिसमें ज्वालापुर, कनखल व हरिद्वार के साथ पहुँचे पर प्रशासन ने उनको आगे नहीं जाने दिया, फिर भी इस प्रकार की भीड़ ने विरोधियों की नीद उड़ा दी। चौधरी की ताक़त का अहसास करा दिया है, पुछे जाने पर संजीव चौधरी ने कहा की ये जनता व व्यापारीयो का प्यार और आशीर्वाद है सरकार को घुटने पर लाने व शहर को एक बार फिर अपनी ताक़त दिखाने से आज व्यापारीयो व रानीपुर मे चौधरी का क़द बहुत उँचा हो गया है, भविष्य में चौधरी की रानीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी है, अभी किस पार्टी मे जाएँगे या निर्दलीय लड़ेंगे इस पर से पर्दा उठना बाक़ी है। रानीपुर विधानसभा से है चुनाव की तैयारी उत्तराखंड के इतिहास मे 21 सालो की सब से बड़ी व्यापारियों की रेली।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours