हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली मोड़ पर स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर की एजेंसी पर आज क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने पहुंचकर जमकर हंगामा काटा आपको बता दें कि पूरा मामला ट्रैक्टर की खरीद को लेकर है लक्सर के बसेड़ी खादर गांव के उपभोक्ता जाहिद ने लक्सर स्थित एजेंसी से 6 लाख 30 हजार रुपए में एक महिंद्रा 575 ट्रैक्टर खरीदा था उपभोक्ता का कहना है एजेंसी वालों ने तीन साल की वारंटी दी थी। एक साल के अंदर ट्रैक्टर की बॉडी फट गई। आरोप है जब उपभोक्ता ट्रैक्टर को लेकर एजेंसी में पहुंचा तो एजेंसी वालों ने उसके साथ गाली गलौज कर अभद्र व्यवहार किया विकलांग उपभोक्ता जाहिद हसन का आरोप है की एजेंसी मालिक की ओर से उसे कहा जा रहा है तुमसे जो हो कर लो मे तुम्हारे ट्रैक्टर को सही करके नहीं दूंगा तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। वही इस बाबत महिंद्रा एजेंसी में मौजूद शर्मा नाम के कर्मचारी से बात की गई तो वह अलग ही जवाब देते और कैमरे से बचते और कैमरे के सामने हंसते हुए नजर आए जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एजेंसी में बैठे हुए कर्मचारी किस तरह उपभोक्ताओं को चूना लगा रहे हैं क्या ऐसी महिंद्रा ट्रैक्टरों की एजेंसी मालिकों पर हो पाएगी कोई ठोस कार्रवाई या यह एजेंसी खोलकर ऐसे ही लूटते रहेंगे उपभोक्ताओं को यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours