हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहाँ हरिद्वार धर्मनगरी में प्रशासन द्वारा चाइनीस मांझे को लेकर दुकानों में छापेमारी की जा रही है तो वही दुकानदार भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं, आए दिन चाइनीस मांझा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है, और लोगों को जान की आफत बना हुआ है। वही आज शिवलोक कॉलोनी फेस-2 के क्षेत्र वासियों ने चाइनीस मांझे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, और प्रशासन से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द चाइनीस मांझे पर प्रतिबंध लगाया जाए। इस अवसर पर अविनाश गुप्ता ने सरकार से अपील की है कि अगर चाइनीस मांझे पर जल्द से जल्द प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो यह लोगों की जान की आफत बन जाएगा। उन्होंने सरकार के साथ-साथ प्रशासन से भी इस और कठोर से कठोर कदम उठाने की बात कही, उन्होंने बताया कि मांझे से छोटे-छोटे बच्चे भी चोटिल हो रहें है, कभी गला तो कभी हाथ कट जाता है गाड़ी चलाते समय भी लोगो की जान आफत में आ जाती है, उन्होंने बताया कि इस चाइनीस मांझे से पशु-पक्षी भी घायल हो रहे हैं और इस और प्रशासन छापेमारी तो कर रहा है पर इसका असर किसी भी दुकानदार पर नहीं पड़ रहा है, धड़ल्ले से चाइनीस मंजे की बिक्री जोरों-शोरों पर चल रही है। अविशन गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि हमें सभी को मिलकर चाइनीस मांझे का बहिष्कार करना होगा। अन्यथा आज हमारे साथ दुर्घटना हो सकती है, तो कल तुम्हारा भी नंबर हो सकता है। धरना प्रदर्शन करने वालो मे चम्पा, इंदु, लक्ष्मी देवी, कुसुम,रेणु, अनिल, बाबूराम, गौतम,दीपक, मुन्नलाल, गौरव, सौरव, विशाल, रितिक, प्रकाश, राहुल, सन्नी व सोनी आदि शिवलोक कॉलोनी वासी उपस्थित रहें।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours