हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने आज लक्सर के बसेड़ी गांव चौक पर पहुंच कर झंडारोहण कार्यक्रम किया। वही कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने बताया कि महा के अंतिम रविवार को पूरे देश में कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम कराती है और झंडारोहण उस व्यक्ति से कराया जाता है। जो देश के इतिहास में जानकारी रखता हो इसी क्रम में आज बसेड़ी खादर गांव चौक पर पूर्व ग्राम प्रधान अजब सिंह से झंडारोहण कराया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में कुछ लोग झंडे का अपमान कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि तिरंगा झंडा हमारे देश की आन शान बान है। यह हमें अपनी जान से भी प्यारा है इसलिए सभी धर्मों के लोगों को इस पर सम्मान करना चाहिए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours