हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली मे सुभाष चंद्र रूद्र आशाराम निवासी ब्रह्मापुरी सिडकुल हरिद्वार ने बीती 26 जनवरी को अपनी स्कूटी 5G संख्या यूके 08 एयू 2285 के गढ़वाली ढाबे के सामने से चोरी होने का मुकदमा पंजीकृत कराया था उसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम ने 28 जनवरी को लोटस कॉलोनी में पानी की टंकी के पास से एक अभियुक्त सन्नी पुत्र काशीराम निवासी चौहान वाली गली ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार मूलनिवासी ग्राम कलानौर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर से बरामद की गई है वही कोतवाली रानीपुर पुलिस का कहना है अभियुक्त को आज समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रवीन रावत चौकी प्रभारी औद्योगिक कोतवाली रानीपुर हरिद्वार, कांस्टेबल संतराम, कांस्टेबल गंभीर तोमर आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours