हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर किसान मजदूर संघर्ष सेवा समिति के बैनर तले आज लक्सर में भारी संख्या में किसान इकट्ठे हुए। उन्होंने कहा कि जो सरकार ने किसानों पर तीन कृषि काले कानून थोपे हैं, उन्हें सरकार जल्द वापस ले, किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष चौधरी कीरत सिंह व किसान नेता ने यह भी कहा कि दिल्ली में चल रहे। आंदोलन के चलते जो किसान नेताओं पर मुकदमे दर्ज हुए हैं वह भी सरकार जल्द वापस ले और उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर जो भाजपा के गुंडों ने लाल किले पर एक विशेष समुदाय का झंडा फहराया है उसकी वह निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार की साजिश है जिससे कि किसानों के आंदोलन को बदनाम किया जा सके उन्होंने यह भी कहा कि जो किसानों पर दिल्ली पुलिस ने अंधाधुन लाठियां बरसाई है उसकी भी वह घोर निंदा करते हैं उन्होंने साफ तौर पर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले सोमवार को क्षेत्र का किसान ट्रैक्टरों सहित हजारों की संख्या में लक्सर तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देगा और अगर फिर भी सरकार नहीं मानती तो वह हजारों ट्रैक्टर के साथ देहरादून राजधानी पहुंचकर मुख्यमंत्री व भाजपा विधायकों का घेराव करेंगे और इसके बाद वह दिल्ली के लिए कूछ करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लक्सर में सड़क का चक्का जाम करने के साथ-साथ वह रेल का भी चक्का जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे सरकार को हर हाल में यह काले कानून वापस लेने होंगे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours