हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 18 जनवरी से 27 जनवरी 2021 तक सड़क सुरक्षा माह के आयोजन के दृष्टिगत आज हरिद्वार यातायात पुलिस द्वारा रिलैक्सो कंपनी सिडकुल हरिद्वार में 32 वे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरिद्वार यातायात प्रभारी बिपेंद्र सिंह द्वारा रिलैक्सो कंपनी के कर्मचारियों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव व रोकथाम के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी को यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई।
 |
|
कार्यक्रम के दौरान ए०आर०टी०ओ सुरेंद्र सिंह व सेलटैक्स ऑफिसर वरुणा सैनी उपस्थित रहे। वहीं यातायात प्रभारी बिपेंद्र सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं के बारे में कंपनी के कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बताया कि अगर हम यातायात नियमों का पालन सही तरीके से करते है तो सड़क दुर्घटनाओ पर अंकुश लग सकता है, ओर हम सभी को मिलकर यातायात नियमों का पालन करना होगा, उन्होंने कंपनी कर्मचारियों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया, ओर उन्होंने लोगो से अपील भी की कि यातायात नियमों का पालन भी करना होगा, तभी हम दूसरों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक कर पाएंगे।
ओर कार्यक्रम के साथ ही साथ कोविड-19 के नियमों का भी पालन किया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, पी०डब्लू०डी विभाग व एन०एच०ए०आई के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से हरिद्वार व नजीबाबाद मार्ग के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours