हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब की रोकथाम व आरोपियों की धरपकड़ में चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक उमेश नेगी ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी करते हुए 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को लक्सर रेलवे फाटक के पास से धर दबोचा। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अर्जुन पुत्र रमेश निवासी लक्सरी बताया। वही कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में, उप निरीक्षक उमेश नेगी, कांस्टेबल उत्तम सिंह, होमगार्ड सोनू शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours