हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर सीओ विवेक कुमार के निर्देशन में खानपुर थाने के प्रांगण में रविवार को क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से लेकर चौकीदारों वार्ड मेंबर व सीएलजी मबरो की एक गोष्ठी आयोजित कर की गई। गोष्टी के तहत क्षेत्र में बढ़ रहे नशे पर रोकथाम अपराधों पर अंकुश बिना हेलमेट ट्रिपल ड्राइव तेजी से वाहन चलाने तथा कोविड-19 के चलते उसके नियमों का पालन जैसे सुझाव से क्षेत्र के लोंगो को जागरूक किया गया। वही क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों का सत्यापन और इसकी पुलिस को सूचना दिए जाने के लिए भी जनता से आव्हान किया गया। इस दौरान सभी चौकीदारों को कंबल और टॉर्च भी वितरित की गई और हिदायत दी गई कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति देर रात को घूमता दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। ताकि किसी अप्रिय घटना गठित होने से पहले उस पर अंकुश लगाया जा सके।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours