हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। कुम्भ मेलाधिकारी दीपक रावत अपनी भरपूर ऊर्जा के साथ कुम्भ मेले को सकुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने में तन मन धन से जुटे हुवे है। अपने दिनभर की भागदौड़ में सुबह ज्वालापुर के पांडेयवाला में विकास कार्यो का जायजा लिया। इसके साथ साथ उन्होंने गुघाल मंदिर जाकर दर्शन किये। उन्होंने स्थानीय लोगो और सन्तो के अनुसार इस स्थान पर एक एम्बुलेंस की व्यवस्था होने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने बड़ा अखाड़े के सन्तो के साथ मिलकर कुम्भ कार्यो का निरिक्षण किया। उसके साथ साथ मेलाधिकारी ने कनखल के राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम चिकित्सालय में जाकर डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया, वहां भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किये। दीपक रावत ने  स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि भी दी। कुम्भ मेले में यह चिकित्सालय किस प्रकार अपना योगदान दे सकता है इस बारे में उन्होंने स्वामी नित्यशुद्धानंद से चर्चा की। मेलाधिकारी दीपक रावत को हरिद्वार की जनता जिसमे बच्चे प्रमुख हैं विशेष याद रखते हैं। उनके जिलाधिकारी वाला कार्यकाल गांवों, शहरों बच्चों, बुजुर्गों सभी के लिये सुनहरी यादों से कम नही। कोरोना काल मे भी स्वयं की परवाह किये बगैर वो निरन्तर कुम्भ मेले हेतु निर्माण कार्यो की निगरानी करते रहे। जिसके परिणामस्वरूप समय रहते हरिद्वार के कई फ्लाई ओवर जनता के लिये खोल दिये गए हैं। स्वयं पर विश्वास से भरपूर राज्य सरकार, सन्तो, व्यापारियों, आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता के साथ तालेमल बैठाकर कैसे कुम्भ मेला सम्पन्न कराना है उसके लिये दीपक रावत अपनी सूझबूझ से लगे हुवे है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours