हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार के जनप्रिय नेता और पूर्व पार्षद कन्हैया खेवडिया के जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रशंसकों द्वारा विभिन्न जनसेवार्थ कार्यक्रमों का आयोजन हरिद्वार क्षेत्र में किया जा रहा है। इसी क्रम में एक आयोजन कबाड़ी बस्ती, लालजीवाला में एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं निशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में किया जा है। साथ ही एक नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन ब्रह्मपुरी सुधार समिति,ब्रह्मपुरी में किया जा रहा है जिसमे सुबह से सैकड़ों लोगों का तांता आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लगा हुआ है भीड़ को देखते हुए टीम द्वारा 2 दिन आयुष्मान शिविर लगाया जाएगा। स्वास्थ्य जांच शिविर में गुरुकुल के 10 अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा अब तक 250 से ज्यादा लोगो कि जांच की गई एवं निशुल्क दवा भी वितरित की गई साथ ही कोरोना से बचने के लिए निशुल्क मास्क एवं इम्यूनिटी बढ़ाने हेतु आयुष क्वाथ का भी वितरण कन्हैया खेवडिया जी की टीम द्वारा बस्ती के लोगो को किया जा रहा है। शिविर में स्वयं कन्हैया खेवडिया ने पहुंच लोगो कि स्वास्थ्य समस्याओं को डॉक्टर्स के साथ बैठ गंभीरता से सुना एवं ज्यादा गंभीर मरीज जिनका इलाज शिविर में संभव नहीं उन्हें भी हायर सेंटर में भेज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सब इलाज मुफ्त करवाने की व्यवस्था करने का भी वादा किया। शिविर में रविन्द्र शर्मा, नितिन कर्नवाल, अंकित शर्मा, शेखर सतीजा, विपुल शर्मा, राहुल वशिष्ठ, कुशाग्र शर्मा, अर्पित, राहुल शर्मा, धीरज, सीमा, अंकित अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, सतीश बंसल, आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours