हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हेल्पिंग हैंड्स द्वारा कंबल वितरण का दूसरा चरण दक्ष मंदिर कनखल और शीतला माता मंदिर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। संस्था के अध्यक्ष अमित जांगिड़ ने बताया कि तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट आ रही है। इससे गरीब, असहाय और लाचार लोगों के सामने ठंड से बचने का संकट हो गया है। उनको ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण का निर्णय लिया गया है और आज दूसरे चरण में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए हैं। उन्होंने कहा कि और संस्था आगे भी जरूरतमंद लोग की सेवा करती रहेगी। उन्होंने बताया कि असहायों व लाचारों लोगों की मदद करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। समाज के संपन्न वर्ग के लोगों को ऐसे लोगों को राहत प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए। उपाध्यक्ष पंकज त्यागी ने बताया कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। जरूरत पड़ने पर एक मनुष्य को दूसरे मनुष्य के काम आना चाहिए। और संस्था हर एक पदाधिकारी और सदस्य अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर जरूरतमंदों की सेवा में लगा है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और ईश्वर प्रसन्न होता है जिससे दुखों की भी समाप्ति होती है। पुण्य कार्य में सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव भटेजा, इंद्रपाल वर्मा, रविकांत सैनी, रक्षित बंसल, त्रिलोक सिंह, पंकज जैनर,अनिल यादव ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर जरूरतमंदों की सच्ची सेवा की।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours