हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार कुम्भ मेला 2021 के भव्य आयोजन के लिये हरिद्वार प्रशासन और राज्य सरकार ने उच्च गुणवत्ता के चित्रकार मंगवाए हुवे है। जिनकी मेहनत से हरिद्वार के प्रमुख स्थल जैसे चंडी घाट के पास फ्लाई ओवर के अलावा अन्य स्थलों की रौनक देखते ही बनती हैं। मगर एक बार फिर अधिकारियों के अधिकांश समय मीटिंग में रहने के बावजूद विभिन्न विभागों में तालमेल का अभाव दिखा है। जैसे कि चित्र में दिख रहा है कि एक युवक इन बहुमुल्य पवित्र चित्र वाली दीवार पर बिना किसी भय के सू सू कर रहा है। इससे पूर्व ऋषिकुल हरिद्वार के निकट दीवार पर बने चित्रों पर सू सू करते हुवे सरकारी कर्मचारी को उसकी सजा भुगतनी पड़ी थी। मेलाधिकारी दीपक रावत ने पिछले वर्ष एक युवक को सीसीआर टॉवर के निकट शौचालय होने के बावजूद खुले में शौच करने पर कड़ी फटकार औऱ जुर्माना भी लगाया था। नगर निगम हरिद्वार और पुलिस प्रशासन के पास ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या योजना है जो कही भी सू सू करने लगतें है औऱ पान की पीक मारकर अनमोल चित्रों को खराब करने में पीछे नही रहते। दूसरा जिन स्थानों भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अभी तक शौचालय की व्यवस्था कराने में नगर निगम असफल है वहां आम जनता और महिलाओं को अपना सम्मान बचाने के लिये कब तक खुले में सू सू करना पड़ेगा। हरिद्वार नगर निगम को रुड़की से कुछ सीखना होगा जिन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2021 की तैयारी भी शुरू कर दी है। जबकि हरिद्वार में देशरक्षक तिराहा, शंकर आश्रम चौक और रानीपुर मोड़ जैसे प्रमुख स्थल पर वहाँ की जनता अब भी खुले में सू सू करने को विवश हैं। जिलाधिकारी हरिद्वार, मेलाधिकारी दीपक रावत और नगर निगम आयुक्त जय भारत सिंह को इस विषय मे समय रहते महिलाओं के सम्मान में उचित व्यवस्था हेतु ठोस कदम उठाने होंगे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours