हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विभास सिन्हा) हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा घोषित कोविड वॉरियर्स से कोविड विनर हेतु वाकाथान प्रतियोगिता के अंतिम दिन रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण किया। विधायक आदेश चौहान ने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता कोरोना पीड़ितों के आत्मबल को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। यह खेल प्रतियोगिता रोशनाबाद के खेल स्टेडियम में 10 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता के अन्तिम दिन रुमाल रेस में प्रथम स्थान पुलिस विभाग से कॉन्स्टेबल प्रेम सिंह, द्वितीय स्थान अमित मंगई, तृतीय स्थान आलम का रहा। इसके अलावा ट्राइएंगल मेकिंग में प्रथम स्थान अनुराधा, द्वितीय विपिन और तृतीय स्थान आरती का रहा। प्रतियोगिता का आकर्षण 75 वर्षीय राजेश शाह, और 72 वर्षीय पुष्पा देवी रहे। जिन्होंने इतनी आयु होने के बावजूद इस खेल प्रतियोगिता में निरन्तर भाग लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी एस.के. डोभाल ने इन दोनों को विशेष रूप से ट्रॉफी देकर सम्मानित कराया। इसके साथ साथ समाजसेवी मनोज शर्मा को भी आदेश चौहान ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, प्रदीप कुमार, भगवानपुर तहसीलदार सुशील कुमार सैनी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सनव्वर सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंथला, सहायक हॉकी प्रशिक्षक शिखा बिष्ट, विक्रम सिंह, उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संजय अरोड़ा, मधुसूदन गैरोला, मुकेश भट्ट, गौरव रस्तोगी, सुनीता देवी ने  निभाई। इस प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा उन खिलाड़ियों ने भाग लिया जिन्होंने कुछ समय पूर्व कोरोना को हराया था। उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की हर किसी ने सराहना की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours