हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में युगनायक स्वामी विवेकानंद जी की १५८वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गयी। इस अवसर पर युवा चेतना गीत के माध्यम से स्वामी जी के विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी ने युवाओं को सद्विचार एवं सत्कर्म को जीवन में अपनाने, लक्ष्य प्राप्ति तक सतत चलते रहने के लिए प्रेरित किया और युवाओं को सफल होने के विविध सूत्र बताये। देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने स्वामी विवेकानन्द को कड़ी मेहनत करने वाले तथा आदर्शों के लिए समर्पित महान योद्धा बताया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर व्यवस्थापक महेन्द्र शर्मा, शिवप्रसाद मिश्र, युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक केपी दुबे सहित शांतिकुंज, देसंविवि, गायत्री विद्यापीठ एवं ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान के कार्यकर्त्ता भाई-बहिन उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours