हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहदम) लक्सर। लक्सर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध कच्ची शराब बनाने वाले एक माफिया को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से भट्टी उपकरण सहित 400 लीटर लाहन को भी नष्ट किया है। वही कोतवाली में तैनात एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ब्रहमपुर कुटी आश्रम के आगे बाणगंगा नदी के पास से एक अभियुक्त मनोज को 7 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है। उन्होंनेे बताया इस दौरान दो अभियुक्त राजकुमार पुत्र सुखवीर पौधा उर्फ धर्मवीर पुत्र सोम निवासी प्रतापपुर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मनोज के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम मे भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल, उप निरीक्षक बुद्धि सिंह पवार, कांस्टेबल अनिल, कांस्टेबल कांता प्रसाद, कांस्टेबल मनोज वर्मा आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours