हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रवि सक्सेना) मंगलौर। मंगलोर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशीले पदार्थ स्मगलिंग करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मंगलवार को  एसएसपी ने गंगनहर कोतवाली में पत्रकारों से रूबरू होते हुए  मंगलौर कोतवाली के द्वारा पकड़े गए चार नशीले पदार्थों की सामग्री करने वाले युवाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलौर कोतवाली द्वारा लगातार नशीला पदार्थ का सेवन करने एवं उनकी तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान में रात्रि चेकिंग के दौरान मंगलोर कोतवाली पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की कुछ युवक कोतवाली क्षेत्र हद पर बने राधा स्वामी सत्संग घर के नजदीक अवैध नशे का कारोबार कर रहे हैं, पुलिस ने दबिश देकर दो बाइक सवार चार युवकों को पुलिस ने पकड़ा है जबकि दबिश के दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया पुलिस ने उक्त युवकों की तलाशी ली तो चेकिंग की तो उनके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर व स्मैक बरामद हुई है पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों युवकों ने बताया कि वह नशे के कारोबार को करते हैं पकड़े गए युवकों के नाम वरुण उर्फ भूरा पुत्र मनीष कुमार निवासी ग्राम मुलाना थाना मंगलोर प्रवीण कुमार पुत्र बिरम सिंह निवासी ग्राम सगरा थाना झबरेड़ा अनुज पुत्र राजकुमार निवासी सिम्भालकी थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर अरुण पुत्र रविंदर निवासी ग्राम थीथकी थाना मंगलोर बताया। फरार युवक रजत पुत्र जसवीर निवासी बरेली थाना झबरेड़ा उम्र 20 वर्ष मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा जा रही है । पकड़े गए चारों युवाओं ने पुलिस को अवैध रूप से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त करना स्वीकार किया है। एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि युवाओं के पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत मुताबिक 15 लाख रुपए की ब्राउन शुगर व डेढ़ लाख रुपए की कीमत की स्मैक बरामद की गई है इनके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर के न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी मंगलोर अभय सिंह ,सहायक पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, उप निरीक्षक शहजाद अली व कर्मवीर सिंह, कॉन्स्टेबल अजीत तोमर ,इसरार, मैराज आलम, युनुस बेग, शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours