हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थराली क्षेत्र से गुमशुदा महिला को थाना थराली पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। आपको बतादे कि राजस्व क्षेत्र हरमनी निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री को दिनाँक 12/07/2019 के बिना बताए घर से जाने के संदर्भ में पटवारी क्षेत्र में तहरीर दी गयी थी, जिसकी विवेचना जिलाधिकारी के आदेशानुसार राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित की गयी थी, जिसके पश्च्यात पुलिस ने उक्त महिला की लगातार ढूंढ खोज की जा रही थी। लगभग डेढ़ साल पश्चयात उक्त गुमशुदा महिला के सम्बन्ध में पुलिस को जानकरी प्राप्त हुई एवं थाना थराली पुलिस ने विवेचक उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया के नेतृत्व में उक्त महिला को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर उक्त महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। इस खुशी के अवसर पर महिला के परिजनों द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रसंशा की गयी। पुलिस टीम में उ०नि० विनोद चौरसिया चौकी प्रभारी नारायणबगड़, का० संतोष, म०का० पूजा, का० हरीश, एसओजी टीम गोपेश्वर मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours