हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रुड़की ब्लॉक के मूलदासपुर माजरा गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लिए राशन डीलर के चुनाव होने थे। जिसमें ग्रामीणों का कहना था कि चुनाव की तारीख कई बार आने के बाद भी चुनाव नहीं हो पा रहे थे। जिसके बाद जिसके बाद ग्राम वासियों ने अपनी आवाज बुलंद की और संबंधित अधिकारियों द्वारा चुनाव कराया गया। जिसमें श्रीमती संयोगिता पत्नी ब्रह्मपाल को विजय घोषित किया गया। जीत के बाद धर्मपाल और उसके समर्थकों में खुशी की लहर दिखाई दी। सभी लोगों ने ब्रह्मपाल को मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दी। चुनाव के समय पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा जिससे कोई विवाद उत्पन्न ना हो सके। और पुलिस प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। वही ब्रह्मपाल ने ग्राम वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं हर समय अपने गांव के गरीबों के साथ खड़ा रहूंगा और जितनी भी योजनाएं सरकार द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में आएगी। वह सभी योजनाएं मैं गरीबों तक पहुंचाऊंगा। वही राशन डीलर श्रीमती संयोगिता ने भी ग्राम वासियों का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत गांव के गरीबों की जीत है और हम हर समय गरीबों के साथ खड़े रहेंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours