हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हेल्पिंग हैंड टीम द्वारा भेल के सामुदायिक केंद्र सेक्टर 4 में कैंडल जलाकर गणतंत्र दिवस मनाया गया। हेल्पिंग हैंड के संयोजक अमित जांगिड़ ने बताया कि आजादी के मायने सभी के लिए सामान हो, आज भी हमारे देश में लड़किया सुरक्षित नही है। अभी हाल ही में छोटी बालिका के साथ अप्रिय घटना कर उसे मौत के घाट उतार दिया जाता है। तो कहां है आजादी सबके लिए समान। उन्होंने कहा कि जब तक आजादी सबके लिए समान नही होगी, तब तक भारत पूर्णत विकसित नही हो सकता हैं। उन्होंने बताया आजादी के 2 साल 05 महीने 11 दिन के बाद हमे पूर्ण स्वराज प्राप्त हुआ। यह आजादी हमे ऐसे ही मुफ्त में नही मिली। इसके लिए लगभग 13500 लोगों ने अपनी शाहदत दी, लगभग 68 लोगों को फांसी की सजा मिली। तब जाकर हम इस आजाद फिजा में सांस ले रहे हैं। प्रदीप बंसल और इंदरपाल वर्मा ने बताया कि हेल्पिंग हैंड टीम द्वारा शीघ्र ही एक मेडिकल कैम्प लगाया जायेगा। जिसमे जरूरतमंद लोगों की निःशुल्क जाँच ओर दवाई दी जायेगी। पंकज त्यागी के द्वारा सभी को ट्राई कलर का बैज लगाकर शुभकामनाएं दी गयी। वंदना गुप्ता के द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर रवि कश्यप, पंकज जेनर,योगेश जांगिड़, जितेंद्र धीमान, नरेश सैनी, त्रिलोक, अभिनव, अनिल यादव, रविंद्र विश्वकर्मा, गुरुदत्त धीमान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours