हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वैश्य बंधु परिवार महिला विंग द्वारा 72 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें वैश्य परिवारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। डी. पी. गुप्ता की अध्यक्षता में श्रीमती तुलसी जैन, श्रीमती नेहा अग्रवाल, श्रीमती विजयलक्ष्मी गुप्ता, श्रीमती विभा अग्रवाल, श्रीमती विनीता अग्रवाल गुनियाल, श्रीमती सुधा ड्रोलिया, श्रीमती भानु गर्ग, डॉ. हर्षवर्धन जैन, गौरव गर्ग, राजीव दत्ता, मोहित अग्रवाल आदि ने उपस्थित अतिथिगणों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और अपने अपने संबोधन में कहा कि भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया। जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया। 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। यह ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था। इसके बाद से हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है। संविधान लागू होने के बाद डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने वर्तमान संसद भवन के दरबार हॉल में राष्ट्रपति की शपथ ली थी और इसके बाद पांच मील लंबे परेड समारोह के बाद इरविन स्टेडियम में उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours