हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर निगम द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से नगर निगम रुड़की के पर्यावरण पर्यवेक्षकों, पर्यावरण मित्रों व सीवर,सेफ्टिक टैंक की सफाई में लगे जल संस्थान के कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों व विभिन्न लाभान्वित योजनाओं के संबंध में निगम सभागृह में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया गया कि इस कार्यशाला में समस्त कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों का प्रशिक्षण दिया गया व विभिन्न प्रकार की लाभान्वित योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया। इस प्रकार की कार्यशाला सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यशाला के अंत में सभी को कोविड-19 व स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस कार्यशाला में सेनेटरी इंस्पेक्टर मृदुल कुमार,अमित चौधरी, मनसा नेगी,जल संस्थान से जुनैद, सुपरवाइजर जगदीश, राकेश,विजय, संदीप, नरेश, रविंद्र,सुरेश, रवि, सुशील, विनय,अनिल, आकाश, कमल,विजय, घनश्याम, भोपाल,कमल, संजीव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours