हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने देर रात अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुलतानपुर लक्सर मार्ग पर दो वाहनों को अवैध खनन में सीज कर दिया। वही तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने बताया। क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। उच्च अधिकारियों द्वारा अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए जा रहे थे। उसी क्रम में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें रात लगभग 12:30 बजे दो वाहनों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया वाहन चालकों के पास खनन से संबंधित कोई वैध प्रमाण पत्र नहीं मिले जिन्हें एसडीएम आवास पर लाकर सीज कर दिया गया है जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours