हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की गोवंश पुलिस टीम को गश्त के मुखबिर द्वारा सूचना मिली की भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिरचंदी गांव के जगल मे गोकशी की जा रही है, जिस पर गोवंश प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान के पर्यवेक्षण में गोवंश हरिद्वार की टीम ने थाना भगवानपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से बताए गए स्थान पर दबिश दी, और मौके से एक अभियुक्त मेहरबान को गिरफ्तार किया गया। वही 470 किलोग्राम गौवंश दो कुल्हाड़ी, एक सुवा, एक लकड़ी का टुकड़ा और चार गोवंश के खुर बरामद हुए। इस दौरान अभियुक्त मेहरबान के अन्य तीन साथी अभियुक्त मोटा पुत्र वहीद सावेज पुत्र भोटा निवासीगण सिकंदरपुर भैंसवाला थाना भगवानपुर व इकरार पुत्र कबीर निवासी सिरचंदी थाना भगवानपुर मौके से फरार हो गए पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त मेहरबान ने बताया कि आज रात उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दो बैल काटे थे भगवानपुर थाना पुलिस का कहना है गिरफ्तार अभियुक्त मेहरबान व तीन अन्य उसके फरार आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवश संरक्षण अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत किया गया है और गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक लिंगवाल गोवंश, उप निरीक्षक मनोज रावत, चौकी प्रभारी तेजोपुर थाना भगवानपुर, उप निरीक्षक शरद गोवंश, कांस्टेबल योगेश गोवंश, कांस्टेबल प्रवीण खत्री गोवंश, कांस्टेबल राकेश गोवंश, कांस्टेबल मोहन खोलिया थाना भगवानपुर आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours