हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा आज थाना श्यामपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने की साफ सफाई कार्यालय बैरिको महिला बैंक महिला शौचालय माल खाना हवालात भोजनालय आवासीय भवन व परिसर सभी का बारीकी से निरीक्षण किया गया। और शस्त्रों का भौतिक निरीक्षण व मिलान किया गया साथ ही उन्होंने थाने पर मौजूद अधिकारी व कर्मचारी गणों से शस्त्रों के विषय में जानकारी की गई। शस्त्र खोलने व जोड़ने का आभास कराया गया। उन्होंने थाने पर उपलब्ध क्राइम किट बॉक्स का निरीक्षण कर कर्म गणों से फिंगर प्रिंट लेने नारकोटिक किट बॉक्स का प्रयोग करने की जानकारियां दी। मैस मेन्यु का निरीक्षण भी किया गया मेष में मैनेजर को खाने की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उन्होंने विशेष निर्देश दिए और अभिलेखों के रखरखाव को चेक किया तथा हल्का प्रभारी बीट अधिकारियों को हल्का व बीट में अधिक से अधिक भ्रमण शील रहकर जन संपर्क बनाए रखने सूचना अंकित कर 107 /116 सीआरपीसी की कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश भी दिए उन्होंने थाने के प्रांगण में समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों के साथ गोष्टी कर सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों की समस्याओं को भी सुना व निराकरण के लिए सुझाव भी दिए। वहीं कोविड-19 वैश्विक महामारी के संबंध में उन्होंने कर्म गुणों को जागरूक किया रात्रि में ड्यूटी जाने वाली अधिकारी व कर्मचारी गणों को फ्लोरोसेंट जैकेट पहनने टॉर्च रखने गस्त मिलान की कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours