हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार के सुमन नगर चौकी पुलिस का एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सुमन नगर चौकी के सामने चंद दुरी पर वन माफियाओं ने किकर के पेड़ को अपना शिकार बना कर आरी चला दी है। आप तस्वीरो में साफ देख सकते हैं कि पुलिस चौकी के सामने पेड़ काटने की घटना को अंजाम देने वाले वन माफिया कितने बेखौफ है। जबकि पुलिस चौकी पर दिन रात पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। इसके बावजूद भी वन माफियाओं ने दिनदहाड़े कीकर के पेड़ काटने की घटना को अंजाम दिया है। लेकिन फॉरेस्ट गार्ड महाराणा प्रताप के पहुंचने से पहले ही वन माफिया मौके से फरार हो गए। वही फॉरेस्ट गार्डड महाराणा प्रताप ने बताया कि पेड़ काटने की सूचना मिली थी और मौके पर देखा गया कि कीकर का पेड़ वन माफियाओं द्वारा काटा गया है। उन्होंने बताया कि कटे हुए पेड़ को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours