हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार में अधिकारी भले ही कुम्भ मेला 2021 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये अधिकांश समय मीटिंग में व्यस्त रहते हो, मगर सबसे ज्यादा जिन दो विभाग में आपसी तालेमल का अभाव देखा जा रहा है वो बिजली और लोक निर्माण विभाग है। लोक निर्माण विभाग को जहाँ सड़क बनाने की जल्दी है तो वही बिजली विभाग द्वारा सड़को के बीच बिजली के खम्बे हटाने का जो बजट निर्धारित हुवा उसे लोक निर्माण विभाग द्वारा अपर्याप्त बताने के कारण सड़को के बीच खम्बे राहगीरों के लिये यमराज बनकर खड़े हैं। हो सकता है कि आने वाले समय मे लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग बजट के मामले को हल करके निकट भविष्य मे बिजली के खम्बे सड़क की बीच मे से हटा दे। मगर ईश्वर न करे किसी को बचाने के चक्कर में अन्य जनपद या राज्य से आये वाहन चालक सड़क के किनारे नाले के गड्ढे या खम्बे को समझ नही पाए तो उसकी वह यात्रा अंतिम यात्रा भी बन सकती है। अब तक कई बार मीडिया में यह समाचार प्रकाश में आने के बावजूद अभी तक लोक निर्माण विभाग ने आवश्यक कदम उठाया है। जबकि ये भी हो सकता था कि जहाँ सड़क से गहरा नाला छू रहा है, बिजली के खम्बे सड़क में आ रहे हैं उनसे राहगीरों को दुर्घटनाओं से बचाने हेतु चुना आदि से गोल घेरे या सफेद पट्टी, और खम्बो पर रात में चमकने वाले रेडियम स्टिकर का उपयोग कर सकते हैं। भले ही यह काम आने वाले समय मे अगले 20 दिन में होने की योजना हो। मगर इस कार्य मे विभाग द्वारा विलम्ब किसी के घर का दिया बुझा सकता है। इस विषय मे लोक निर्माण विभाग के शीर्ष अधिकारी ई.ई जीत सिंह रावत ने बताया कि पूरी लक्सर रोड पर सड़क बनने का कार्य सम्पन्न होने के बाद सड़क के दोनों ओर सफेद पट्टी बनाई जाएगी। सड़क से खम्बे हटाने के लिये भारत सरकार को 3 करोड़ 58 लाख बजट की मांग की गई है। उसके स्वीकृत होने के बाद खम्बो को हटा दिया जाएगा। तब तक राहगीरों को भगवान भरोसे औऱ स्वयं की सूझबूझ से ही इस ऐसी सड़को पर वाहन चलाने होंगे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours