हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार में अन्य जनपदों से आकर गुड का कारोबार करने वाले कारोबारी इस बार कोरोना कॉल की मार झेलने को विवश है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारी राज्यों से आकर गुड की चरखी लगाने वाले कारोबारियों को इस बार नुकसान की मार झेलनी पड़ रही है। क्योंकि कोरोना कॉल में गुड की मांग कम है। जिससे आए दिन गुड के कारोबारियों को नुकसान हो रहा है। वही मुजफ्फरनगर क्षेत्र के कारोबारी मोहम्मद नय्यूम ने बताया कि हर साल वह बुग्गावाला थाना क्षेत्र में चरखी लगाकर गुड का कारोबार करते हैं। लेकिन इस बार कोरोना कॉल में गुड की मांग बहुत कम है। और पिछले साल से गन्ना भी इस बार महंगा है। जिससे लगातार गुड के कारोबार में घाटा हो रहा है। जिससे आर्थिक स्थिति के साथ-साथ परिवार के पालन पोषण में भी संकट उत्पन्न हो सकता है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours