हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। नगर निगम के वार्ड संख्या 17 टिबड़ी में शौचालय निर्माण और वार्ड 59 सीतापुर में सफाई व्यवस्था सुचारू करने के लिए मेयर प्रतिनिधि मनोज जाटव और संगम शर्मा ने मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह सहित नगर निगम महापौर अनिता शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जाटव ने बताया कि क्षेत्र में शौचालय नहीं होने के कारण व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने बैठक कर एकजुट होकर क्षेत्र में शौचालय निर्माण की मांग उठाई। जिस पर महापौर मनित शर्मा और मुख्य नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने आश्वासन दिया कि भूमि चिन्हित करवा इसके लिए हर संभव कार्यवाही की जाएगी। जिसके बाद शौचालय निर्माण शुरू किया जाएगा। संगम शर्मा ने बताया कि वार्ड 59 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। चार चार दिन तक कूड़ा न उठने की वजह से सखेत्रवासियों को बहुत परेशानी हो रही। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, दीपक कोरी, रजत कुमार, सुभाष कुमार, शिव कुमार, शिवानी जग्लास, हती प्रसाद, मदन लाल, सोनी, बसंत लाल, अनिश, लोकेश, विनोद, उदय सिंह, सुधीर आदि उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours