हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। किसानो से जुड़ी भारतीय किसान यूनियन (बेदी) जो किसानो की आवाज उठाने ओर उनकी आवाज बुलंद करने का कार्य करती है, उस किसान यूनियन मे कामरान मन्सूरी को अहम भुमिका मिली है, जिसमे उन्हे यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी और राष्ट्रीय सलाहकार राव फाजिल द्वारा भारतीय किसान यूनियन (बेदी) का ज्वालापुर विधानसभा से मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कामरान मन्सूरी का कहना है की सरकारों ने किसानों के दुख-दर्द समझने की बजाय उन पर हमेशा अपने आदेश थोपे है, किसानों की आर्थिक मंदहाली की जिम्मेदार सरकारें है, जिन्होंने किसान को हमेशा दबा कर रखने की नीतियां लागू की है। ओर उनको हमेशा दुख-दर्द सहना पडा है उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियां को देश के किसान कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और सरकार की इन किसान विरोधी नीतियो को खतम कर उनको न्याय दिलाना हमारी भारतीय किसान यूनियन (बेदी) का यही काम है, ओर हम निरंतर किसानो के मुद्दो पर आवाज उठाते रहेगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours