हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र की सुल्तानपुर पुलिस चौकी ने मुखबिर की सूचना पर बाकरपुर गांव से सुल्तानपुर की ओर जा रहे एक व्यक्ति को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरुण पुत्र अतर सिंह उर्फ अतरु निवासी नेहन्दपुर कोतवाली लक्सर बताया। वही लक्सर कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में नशीले मादक पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है, उसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उनका कहना है कि क्षेत्र में यदि अवैध काम करता हुआ कोई भी व्यक्ति पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours