हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। नीमा एसोसिएशन रुड़की के द्वारा सपना होटल भगवानपुर में आयुष चिकित्सकों की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें नीमा एसोसिएशन के सचिव डॉ. रजा अहमद और मीडिया प्रभारी डॉक्टर सागर प्रताप के तत्वधान में भगवानपुर नीमा इकाई का गठन किया गया। जिसमें अनेकों सदस्यों की उपस्थिति में डॉ. सैयद को उपाध्यक्ष, डॉ. कलीम अहमद को मीडिया प्रभारी, डॉक्टर संजीव गोयल को कोषाध्यक्ष, डॉक्टर अरुण को कोऑर्डिनेटर, डॉक्टर फिरोज आलम को मीडिया सचिव बनाया गया है। डॉक्टर रजा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देकर संबोधित किया कि नीमा एसोसिएशन के द्वारा आयुष चिकित्सकों को हमेशा हर प्रकार से गाइड किया जाता है कि वह समाज में आयुर्वेदिक पद्धति के द्वारा सभी बीमारियों का इलाज बेहतर से बेहतर कर पाएं। डॉक्टर सागर प्रताप मीडिया प्रभारी रूड़की ने सभी आयुष डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा कि सभी आयुष डॉक्टर नीमा संगठन के साथ जुड़े और मिलजुल कर कार्य करें। और संगठन को मजबूती प्रदान करें। जिससे संगठन उनकी हर समस्या के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहेगा। अंत में डॉ. कलीम अहमद नवनिर्वाचित मीडिया प्रभारी नीमा एसोसिएशन भगवानपुर इकाई के द्वारा सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया , दैनिक, सप्ताहिक अखबार व पत्रिका के सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि वह सर्व समाज तक यह संदेश पहुंचाएं की नीमा एसोसिएशन के सभी आयुष चिकित्सकों ने सभी बीमारियों के निराकरण के लिए आयुर्वेदिक पद्धति को अपनाएं और रोग मुक्त होकर स्वस्थ जीवन यापन करें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours