हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। आज लक्सर पुलिस ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लक्सर में चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करते हुए उनके चालान भी काटे। आपको बताते चलें कि उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं जिसे देखते हुए लक्सर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। वही कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कोरोना काल के चलते लोगों को जागरूक किया जा रहा है और उनके चालान भी काटे जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि यह बीमारी तेजी से बढ़ती जा रही है जिसे रोकने का मात्र एक तरीका सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाकर ही कोविड-19 पर काबू पाया जा सकता है, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दे कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार का दखल होने के बाद पुलिस महकमा अब हरकत में आ गया है और लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। बरहाल देखना यह होगा कि क्या लक्सर पुलिस का लगातार इसी तरह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा जिससे कि कोविड-19 महामारी पर काबू पाया जा सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours