हरिद्वार की गूंज (24*7)
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। कोरोना संकट को लेकर हरिद्वार की पुलिस पूरी सावधानी बरत रही है। हरकी पैड़ी, मालवीय घाट आदि प्रमुख घाटों पर पुलिस के द्वारा लोगों को मास्क वितरित किये गए। वितरण के दौरान लोगों से बार बार हाथ धोने ओर सेनेटाइज करने की भी अपील की गई। सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए नियमों को न मानने वाले कुल 105 लोगों का चालान किया गया।
जब इस सम्बंध में हरकी पैड़ी चौक प्रभारी अरविंद रतूड़ी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शाम को आरती के समय अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन होता है जिसे संभालना एक बड़ी चुनौती होती है, ऐसे में चार सदस्यों की एक टीम गठित की गई। जिसमें एस०आई संदीपा भंडारी, कांस्टेबल अशोक व मुकेश डिमरी के साथ वह स्वयं फील्ड में रहते है और लोगों को जागरूक करने के साथ ही सख्ती से नियमों का पालन करवाया जाता हैं। उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी समय समय पर की जाती है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours