हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। बजरंगदल हरिद्वार द्वारा बहादरपुर जट्ट में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 103 लोगो ने रक्तदान किया और 78 लोगो का रक्त परिक्षण किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट्ट में हुआ। यह शिविर बजरंगदल के जिला सहसंयोजक जिवेन्द्र तोमर की अध्यक्षता में हुआ। जिसमे बजरंगदल कार्यकर्ताओ और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बढ़चढ़कर हिस्सा लिया गया। इसी का परिणाम रहा कि इस रक्तदान शिविर में 103 लोगो ने रक्तदान किया तो वही 78 लोगो ने अपने रक्त की जांच भी कराई। कार्यक्रम में प्रान्त संयोजक बजरंगदल अनुज वालिया ने शिविर का शुभराम्भ किया। जिसमे मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र चौहान ने रक्तदाताओं को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करते हुवे बताया कि समाज मे बहुत बड़ी भ्रांतियां फैलाई हुई है कि रक्तदान करने से कमजोरी आती है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नही है। रक्तदान करने के कुछ ही दिन बाद नया रक्त बन जाता है। इससे शरीर मे नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में बजरंगदल से सौरभ चौहान, कार्तिक दिवाकर, अमित मुलतानिया, बबलेश चौहान, गगन सैनी, सूरज शर्मा, अमन सैनी, संजय चौहान, चौधरी, शिवा चौधरी, नीरज शर्मा, अतुल चौधरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अपना सराहनीय सहयोग दिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours