हरिद्वार की गूंज (24*7)

(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। बीते दिनों सामाजिक कार्यकर्ता और गौसेवक अनिकेत गिरी से हुई अभद्रता पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त से अभद्रता करने वाले कर्मचारी की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। बीते शनिवार उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में एक गौवंश के मानसिक संतुलन खो जाने पर उसने कई लोगों को घायल कर दिया था, हालांकि थोड़ी देर बाद ही गौवंश अचेत हो सड़क पर पड़ा रहा जिसके क्लियर क्षेत्र के कई सामाजिक लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम के अधिकारियों को दी। मामले की सूचना सुबह अधिकारियों को दी गयी थी जिसपर कार्यवाही करते हुए दोपहर तक अधिकारियों ने निगम कर्मचारियों को मौके पर भेजा उसी समय गौवंश का मिल्क भी मौके पर पहुच गया। गौसेवक अनिकेत गिरी ने जब गौवंश की हालत के बारे में मालिक को बताया अनिकेत के अनुसार मालिक से जानकारी लेने  और काम कर रहे निगम कर्मचारियों की वीडियो बनाई तो भड़कते हुए निगम कर्मचारी ने उनके फोन को झपटा मार कर छीन लिया और उल्टा उन्ही से गौसेवा का अधिकार पत्र की मांग करने लगे। अनिकेत सहित क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों ने मामले पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त से इसकी शिकायत की है। 

देखें वीडियो:  समाजसेवी विश्वास सक्सेना

शिकायत करने पहुचे समाजसेवी विश्वास सक्सेना, दीपक प्रजापति सहित अगरज ने बताया कि मामले पर लिखित शिकायत नगर आयुक्त से की है जिसपर नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए आगे से ऐसी घटना न होने का विश्वास दिया है। राजकुमार अग्रवाल सहित, सुभाष चंद्र, अंकुश कुमार, विपिन यादव, अश्वनी कश्यप, अभिषेक गिरी सहित कई लोगों ने मामले को लेकर नगर आयुक्त से भेंट की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours