हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव पुरानी कुडी गांव में सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को शीघ्र अति शीघ्र निपटारा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पप्पू कुमार पवन राठौर, सरदार चरणजीत आदि ने बताया कि यहां पर लोग मुख्य रूप से गंगा में खनन चुगान पर आधारित है और और पिछले कई वर्षों से यहां पर खनन बिल्कुल बंद होने के कारण लोग भूखों मरने की कगार पर हैं। यहां जो फसलें होती हैं उसे हाथियों द्वारा रोंद दिया जाता है जिसके कारण किसानों की खून पसीने से सिंचाई की फसल हर साल बर्बाद होती है। उन्होंने जल्द ही खनन चुगान खोलने की मांग की। इसके अतिरिक्त खेम सिंह, मुकेश चरण सिंह आदि ने बताया कि इस गांव के अंदर प्राथमिक विद्यालय भी नहीं है जिस कारण छोटे-छोटे बच्चों को दूसरे गांव में कई किलोमीटर चलकर पढ़ने के लिए जाना पड़ता है। उन्होंने जल्द ही गांव में प्राथमिक विद्यालय खुलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि गांव में पीने के लिए पानी के लिए हैंडपंप भी नहीं लगे हुए हैं, जिसके कारण क्षेत्र में पीने के पानी की भी समस्या है। पिछले वर्ष विधायक द्वारा बारात घर का निर्माण करवाया गया था जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। सभी समस्याओं को सुनने के बाद सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि आपकी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के माध्यम से मुख्यमंत्री से खनन खोलने की मांग की जाएगी। प्राथमिक विद्यालय के लिए प्रस्ताव बनाकर शिक्षा मंत्री से प्राथमिक विद्यालय जल्द खुलवा जाएगा। इस अवसर पर मुन्ना सिंह, प्रमोद, मुकेश, रामनिवास, जसवीर, अंकित कुमार, सहदेव, बंटी, रवि कुमार, जोगिंदर, विशाल, नेपाल, लाहौर, सनी, फौजी, शिबू, राजेंद्र सरदार, बाबूराम, धर्मपाल, मोनू, राजू, नकली, मंगतराम, सोनू, सुशील, चरण सिंह आदि भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours