हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार बस स्टैण्ड का नाम क्षत्रिय वीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम पर रखने के लिए क्षत्रिय महासभा, उत्तराखंड का एक शिष्ट मंडल कैबिनेट एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से उनके निवास पर मिला और एक स्मरण पत्र सौंपा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, उत्तराखंड के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह राणा के नेतृत्व मे शिष्ट मंडल में महासभा के महासचिव डाॅ० शिवकुमार चौहान ने कहाॅ कि देश में क्षत्रिय महापुरूषों का योगदान अविस्मरणीय है। उनके योगदान को चिरस्थायी तथा जीवन्त बनाये रखना हम सब का दायित्व है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शिष्ट मंडल को आश्वस्त करते हुए कहाॅ कि क्षत्रिय वीर तथा ब्राहमण पूरे देश व समाज के लिए आदरणीय एवं प्रेरणा स्रोत है। ऐसे महापुरूषों का सम्मान होना चाहिए। उन्होने इस पर शीघ्रता से विचार करते हुए कारवाही करने का भरोसा दिया है। शिष्ट मंडल में शिक्षाविद्व लोकेन्द्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष प्रेमसिंह राणा, ठाकुर अजब सिंह चौहान, भेल क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष भारत भूषण, महासचिव सचिन चौहान, रवि प्रताप, नीरज चौहान, अजय चौहान, योगेन्द्रपाल सिंह राठौर, मनवीर सिंह, महेन्द्र सिंह नेगी, धीरेन्द्र सिंह नेगी, तनुज शेखावत व पवन चौहान आदि शामिल थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours