हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के ओसपुर गांव में चौहान समाज के लगभग 15 गांव के लोगों ने एक पंचायत की, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस पंचायत में लक्सर विधायक संजय गुप्ता और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भी शामिल हुए। आपको बता दें की लक्सर गांव में एक शिक्षक ओमसिंह सिंह की बीती 3 सितंबर को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, लगभग एक माह बीत जाने के बाद लक्सर पुलिस के हाथ खाली हैं, गुस्साए चौहान समाज के लोगों ने गांव में एक पंचायत आयोजित की, जिसमें लगभग आसपास के 15 गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमे लक्सर विधायक और खानपुर विधायक पंचायत में पहुंचे। इस दौरान चौहान समाज के लोगों ने कहां की लक्सर पुलिस बिक चुकी है, और मामले का खुलासा नहीं कर रही है, उन्होंने कहा कि अब चौहान समाज का भरोसा लक्सर सिविल पुलिस से उठ गया है, चौहान समाज के लोगों ने पंचायत में पहुंचे लक्सर विधायक संजय गुप्ता और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से उक्त मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है। वही दोनों विधायकों ने पूरे मामले को लेकर उत्तराखंड मुख्यमंत्री के सामने उठाने और उक्त हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराए जाने का आश्वासन क्षेत्रीय समाज के लोगों को दिया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours