हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि मानव सेवा ही सच्चा धर्म है। डेरा सच्चा सौदा मानवता की हर प्रकार से सेवा कर रहा है तथा जरूरतमंद लोगों की समय-समय पर सहायता कर डेरा सच्चा सौदा इंसानियत का फर्ज निभा रहे हैं। उक्त बातें मेयर गौरव गोयल ने डेरा सच्चा सौदा के साद संगत व सेवादार सतगुरु डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा द्वारा मानवता की भलाई एवं समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए चलाए जा रहे 134 प्रकार के मानवीय कार्यो की सराहना करते हुए निर्धनों को खाद्य सामग्री वितरित करने के अवसर पर व्यक्त कर कहीं। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा जहां गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता का कार्य कर रहा है, वहीं यह पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य कर रहे है।मेयर गौरव गोयल में सेवा के इन कार्यों में लगे सेवादारों की सराहना की। इस अवसर पर पार्षद धीरज पाल, कुलदीप मोहन इंसा, डॉक्टर तेजपाल इंसा, कुंवर सिंह इंसा, प्रदीप इंसा, पवन इंसा, प्रवीण इंसा, सचिन इंसा, अनमोल इंसा, रजत इंसा, रामगोपाल इंसा, नीरज इंसा, कृष्ण कुमार इसां, आदेश इंसा, अनुज हिंसा, अनिल इंसा, राहुल इसा, विकास इंसा, सुलेख चंद इंसा, अरविंद इंसा, विपिन इंसा, अंकुर इंसा, विजय इंसा, निषाद सैनी, कालू सिंह इंसा, अनुराधा इंसा, मीना इंसा, रमेश इंसा, रचना इंसा, पूनम इंसा, विमला इंसा, सुमित्रा इंसा,शारदा इंसा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours